VIDEO: रमणरेती में 28 मार्च को लगेगा दिव्यांग एवं बधिर चिकित्सा सेवा शिविर, मरीजों को ऐसे मिलेगा लाभ

आगरा। दिव्यांग सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट आगरा की ओर से ऊंचा सुनने वालों और दिव्यांगों के लिए निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर 28 मार्च को मथुरा में गोकुल के पास रमणरेती आश्रम स्थित चिकित्सालय में लगाया जाएगा। शिविर शीला देवी गोपाल दास की स्मृति में आयोजित होगा। ट्रस्ट के मीडिया समन्वयक डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक चलेगा। इसमें आधुनिक मशीन से कानों की जांच की जाएगी। उपयुक्त पाए जाने पर अधिकतम 35 लोगों को सुनने की मशीन निशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर में कटे हाथ-पैर और पोलियो पीड़ित भी पहुंच सकते हैं। जरूरतमंद दिव्यांगों के लिए भारतीय एवं जर्मन तकनीक से बने कृत्रिम हाथ-पैरों की भी व्यवस्था की गई है। दिव्यांग अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी, पासपोर्ट आकार का फोटो और एक तीमारदार साथ लेकर आएं। पूर्व में लगे शिविर में मिली सुनने की मशीन में खराबी हो तो उसे रसीद के साथ लेकर आएं। मशीन ठीक कर दी जाएगी।

VIDEO: रमणरेती में 28 मार्च को लगेगा दिव्यांग एवं बधिर चिकित्सा सेवा शिविर, मरीजों को ऐसे मिलेगा लाभ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 11:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: रमणरेती में 28 मार्च को लगेगा दिव्यांग एवं बधिर चिकित्सा सेवा शिविर, मरीजों को ऐसे मिलेगा लाभ #VaranasiLiveNews