जर्जर सड़क के निर्माण की मांग, प्रदर्शन
स्थानीय कस्बे के दक्षिण चौराहे से बारिडीहा मार्ग बदहाल है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। छह महीने के भीतर रास्ते से गिट्टियां भी उड़ गई हैं और जगह जगह गढ्ढे हो गए हैं। महुली कस्बे से बारिडीहा मार्ग को बने अभी 6 माह हुआ है। सड़क पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे बन गए है। इन गढ्ढों में पानी भर जाता है और राहगीर उसी गढ्ढे में गिर कर आए दिन चोटिल हो जाते हैं। महुली कस्बा निवासी विपुल मिश्रा, विनोद मौर्या, अजय चौधरी, अशोक मिश्रा, अच्छेलाल मौर्या, डाक्टर डी एन यादव, विकास गुप्ता, रवि वर्मा आदि लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया।
जर्जर सड़क के निर्माण की मांग, प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:13 IST
जर्जर सड़क के निर्माण की मांग, प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
