बहादुरगढ़ में डीसी की जनसुनवाई, मौके पर किया समस्याओं का समाधान
बहादुरगढ़। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से डीसी वर्षा खांगवाल ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं रखीं। डीसी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर समाधान किया और अन्य शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी ने पिछली जनसुनवाई में आई शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले का प्राथमिकता से निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनसुनवाई के बाद डीसी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी और पंचायती राज विभाग को ग्रामीण विकास कार्यों में सजगता बरतने तथा परिवार पहचान पत्र से जुड़ी शिकायतों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर समाधान करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच, ईओ संजय रोहिल्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बहादुरगढ़ में डीसी की जनसुनवाई, मौके पर किया समस्याओं का समाधान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 14:49 IST
बहादुरगढ़ में डीसी की जनसुनवाई, मौके पर किया समस्याओं का समाधान #VaranasiLiveNews
