बहादुरगढ़ में बादली के राजकीय महाविद्यालय में सप्तरंग कार्यक्रम के तहत हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय, बादली में सांस्कृतिक कार्यक्रम 'सप्तरंग' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आनंद काद्यान ने की। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक प्रभारी निशा मलिक ने किया। मुख्यातिथि के तौर पर प्राचार्य आनंद काद्यान की धर्मपत्नी रेणू दहिया काद्यान को आमंत्रित किया गया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध अंग्रेजी की छात्रा तमन्ना ने प्रथम स्थान, स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध भूगोल की छात्रा अनामिका ने द्वितीय स्थान व स्नातकोत्तर उत्तरार्द्ध अंग्रेजी की छात्रा कोमल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बहादुरगढ़ में बादली के राजकीय महाविद्यालय में सप्तरंग कार्यक्रम के तहत हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:30 IST
बहादुरगढ़ में बादली के राजकीय महाविद्यालय में सप्तरंग कार्यक्रम के तहत हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम #VaranasiLiveNews
