सोनीपत: गोहाना राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय महिला महाविद्यालय, गोहाना की सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव गूंज 2026 के दूसरे दिन नृत्य और अभिनय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एकल नृत्य, समूह नृत्य और मोनो एक्टिंग की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी और बॉलीवुड गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। समूह नृत्य प्रतियोगिता में टीम वर्क और तालमेल के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने सामाजिक विषयों, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मुद्दों पर प्रभावशाली अभिनय किया।
सोनीपत: गोहना राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 14:12 IST
सोनीपत: गोहना राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन #VaranasiLiveNews
