गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी भीड़
तिघरा के रमवापुर स्थित गैस एजेंसी पर गैस लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही हैं। हालत यह है कि कई उपभोक्ता सुबह पांच बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। शेषनाथ, उमर, कपिल समेत कई उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर सिलिंडर कम पहुंच रहा है, जिससे मांग के मुकाबले आपूर्ति कम पड़ जा रही है। इसके चलते लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। वहीं, एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस की गाड़ियां एक-एक दिन के अंतराल पर आ रही हैं।
गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी भीड़ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 18:13 IST
गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी भीड़ #VaranasiLiveNews
