VIDEO: जंगली सुअरों के हमले से खेत में काम कर रहे दंपती जख्मी

चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र के राजपथ वन रेंज के अंतर्गत नसरथा गांव में बुधवार की देर शाम सिवान में घास काटते समय धनराज पासवान (70) और उनकी पत्नी रामरती देवी (65) पर जंगली सुअरों ने हमला बोल दिया। सुअरों हमले से दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने पर सुअर वहां से भागे। वन क्षेत्र से सटे गांवों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कभी अजगर गांव में पहुंच रहा है तो कभी मगरमच्छ। इसी क्रम में बुधवार की शाम नसरथा गांव निवासी धनराज पासवान और उनकी पत्नी रामरती गांव के समीप ही घास काटने गए थे। इसी बीच जंगली सुअरों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे दोनों संभल भी नहीं सके और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में जंगली सुअर के आतंक का भय बना हुआ है। इस संबंध में राजपथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद वन कर्मियों की टीम को गांव के पास और संभावित ठिकानों पर जंगली सूअर की खोज के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

VIDEO: जंगली सुअरों के हमले से खेत में काम कर रहे दंपती जख्मी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: जंगली सुअरों के हमले से खेत में काम कर रहे दंपती जख्मी #VaranasiLiveNews