VIDEO: मनरेगा बचाओ को लेकर विकास भवन में गरजे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विकास भवन भीमताल में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ को लेकर धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा योजना को हटाकर ऐसी योजना लेकर आ रही जिससे मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना से प्रदेश भर के लाखों मनरेगा श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक यह योजना खत्म नहीं की जाएगी कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करते रहेगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट और जिला प्रभारी मनरेगा बचाओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसी योजनाएं लेकर आ रही जो रोजगार देने के बजाए लोगों को बेरोजगार कर रही है। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद सीडीओ अरविंद कुमार पांडे के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान चेयरमैन सीमा टम्टा, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, संजय बिष्ट, डॉ केदार पलड़िया, भुवन तिवारी, भूपेंद्र कनौजिया, रामपाल सिंह गंगोला, राकेश बृजवासी, हरीश पनेरू, नीरज कुमार मोनू, हेमा दुम्का, शुभम नैनवाल, रीना आर्या, प्रताप बर्गली आदि मौजूद रहे।

VIDEO: मनरेगा बचाओ को लेकर विकास भवन में गरजे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मनरेगा बचाओ को लेकर विकास भवन में गरजे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी #VaranasiLiveNews