अजनाला में रावी नदी की सफाई शुरू, बाढ़ से राहत की उम्मीद
अजनाला क्षेत्र में पंजाब सरकार की मंजूरी के बाद रावी नदी के भीतर खुलाई (सफाई) का काम शुरू हो गया है। सरकार का उद्देश्य क्षेत्र को संभावित बाढ़ से बचाना है। लंबे समय से नदी में जमा रेत और गाद के कारण बरसात के दौरान पानी का बहाव बाधित हो रहा था, जिससे आसपास के गांवों को नुकसान उठाना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले वर्षों में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब नदी की सफाई से हालात में सुधार की उम्मीद है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में अधिक पानी आता भी है तो साफ किए गए बहाव मार्ग के कारण पानी आसानी से आगे निकल जाएगा और गांवों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस कार्य से इलाके के लोगों को रोजगार मिला है, जिससे आर्थिक लाभ भी हुआ है। लोगों ने इसके लिए पंजाब सरकार का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि काम जल्द पूरा होगा, ताकि आने वाले बरसात के मौसम में क्षेत्र सुरक्षित रह सके।
अजनाला में रावी नदी की सफाई शुरू, बाढ़ से राहत की उम्मीद #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 11:09 IST
अजनाला में रावी नदी की सफाई शुरू, बाढ़ से राहत की उम्मीद #VaranasiLiveNews
