चिंतपूर्णी: बिना नंबर प्लेट बाइक सड़क पर दौड़ाना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

चिंतपूर्णी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी बाइक को इंपाउंड किया, जिस पर न आगे नंबर प्लेट थी और न ही पीछे। बाइक चला रहे युवक लुधियाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जांच के दौरान सामने आया कि बाइक के दस्तावेज अधूरे थे। बाइक पर आरसी उपलब्ध नहीं थी और न ही वाहन के अन्य जरूरी कागजात थे। इसके अलावा बाइक से तेज और नियमों के विरुद्ध आवाज निकल रही थी, जो ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आती है। इस तरह एक ही वाहन पर कई नियमों का उल्लंघन पाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे मामलों में कोई ढील नहीं दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट, बिना दस्तावेज और नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने वाहन को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया और नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

चिंतपूर्णी: बिना नंबर प्लेट बाइक सड़क पर दौड़ाना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 18:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चिंतपूर्णी: बिना नंबर प्लेट बाइक सड़क पर दौड़ाना पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई #VaranasiLiveNews