Chamoli: सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह माह बाद भी नहीं हुआ क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण

सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थराली नासिर बाजार से तीन किमी की दूरी पर देवराड़ा गांव के नीचे अगस्त माह में भूस्खलन से तीस मीटर दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे हाइवे पर केवल तीन मीटर चौड़ी सड़क ही शेष रह गई थी। छह माह बीत जाने के बाद भी सीमा सड़क संगठन ने यहां पर अभी तक दीवार का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है जिससे इस हाइवे से गुजरने वाले वाहन जान-जोखिम में डालकर चल रहे हैं। इस सड़क पर प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यहां पर सड़क के दोनों तरफ बैंड होने से दुर्घटनाओं की संभावना और बढ़ जाती है। पिछले सप्ताह इसी के पास एक पिकअप वाहन भी दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। जिसमें चार लोग गंभीर हो गये थे। इससे पहले भी यहां पर कई दुर्घटनायें हो चुकी हैं।

Chamoli: सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह माह बाद भी नहीं हुआ क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 17:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Chamoli: सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह माह बाद भी नहीं हुआ क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण #VaranasiLiveNews