Chamoli: तीन साल से ऐतिहासिक सलूड़-डुंगरा सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य की जांच की मांग उठाई
ज्योतिर्मठ के सबसे पुराने सेलंग-सलूड़ डुंगरा मोटर मार्ग पर चल रहे चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य पर स्थानीय जनता ने सवाल उठाए हैं। कहा गया कि पिछले तीन साल से सड़क पर काम चल रहा है, मगर अभी तक सड़क की दशा नहीं सुधरनी है। सड़क पर नाली, सुरक्षा के इंतजाम और डामरीकरण कार्य नहीं हुआ है। साढ़े छह किमी मार्ग पर साढ़े आठ करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने सड़क की जांच के लिए प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा गया कि यदि शीघ्र इसकी जांच नहीं हुई तो ज्योतिर्मठ तहसील परिसर व जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंंह कुंवर के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि 2022 से सलूड़ डुंगरा सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। मगर अभी तक सड़क पर कोई काम नहीं हुआ है। सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। कहा कि इस सड़क से क्षेत्र के सात गांव सलूड़, डुंगरा, सेलंग, पैनी, बरोसी, मोल्टा और पगना लाभान्वित होते हैं। यह सड़क 1980 में स्वीकृत हुई थी और इसका निर्माण कार्य दो दशक में पूरा हुआ था। सड़क पर कई बार मेंटीनेंस के नाम पर करोड़ाें रुपये खर्च किए जा चुके हैं, मगर स्थिति अभी भी जस की तस बनीं हुई है। कई जगहों पर सड़क चट्टानी भाग से होकर गुजरती है, मगर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐतिहासिक गांव है सलूड़-डुंगरा - विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण का आयोजन सलूड़-डुंगरा गांव में होता है। प्रतिवर्ष गांव में रम्माण का आयोजन किया जाता है। दिल्ली में 26 जनवरी की गणतंत्र परेड में भी यहां के रम्माण आयोजन को शामिल किया गया था। इस वर्ष गोवा सरकार ने पणजी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सलूड़ डुंगरा के रम्माण को भी शामिल किया गया। सलूड़ डुंगरा जैसे एतिहासिक गांव तक जाने के लिए लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
Chamoli: तीन साल से ऐतिहासिक सलूड़-डुंगरा सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य की जांच की मांग उठाई #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 19:51 IST
Chamoli: तीन साल से ऐतिहासिक सलूड़-डुंगरा सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण और सुधारीकरण कार्य की जांच की मांग उठाई #VaranasiLiveNews
