रेवाड़ी: 73 ओवरलोड डंपरों पर लगाया गया 63.78 लाख रुपये का जुर्माना, 13 किए इंपाउंड
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की टीम के साथ मिलकर ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कुल 73 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर उन पर 63 लाख 78 हजार 280 रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं 13 डंपरों को इंपाउंड किया गया। सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। दरअसल, सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि राजस्थान की तरफ से रेवाड़ी के रास्ते गुरुग्राम-फरीदाबाद की तरफ बिल्डिंग मटेरियल से लदे ओवरलोड वाहन गुजरते हैं। सभी वाहन राजस्थान की तरफ से आ रहे थे। आरटीए विभाग के एमटीओ टीआई योगेश कुमार ने टीम के साथ मिलकर कसौला चौक पर नाकाबंदी कर ओवरलोड वाहनों की जांच शुरू की।
रेवाड़ी: 73 ओवरलोड डंपरों पर लगाया गया 63.78 लाख रुपये का जुर्माना, 13 किए इंपाउंड #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 02, 2025, 16:53 IST
रेवाड़ी: 73 ओवरलोड डंपरों पर लगाया गया 63.78 लाख रुपये का जुर्माना, 13 किए इंपाउंड #VaranasiLiveNews
