चैत्र नवरात्रि: ज्वालामुखी शक्तिपीठ में तीसरे दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु

श्री ज्वालामुखी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। तीसरे नवरात्र के पावन अवसर पर माता चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पुजारी वर्ग ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की आराधना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित देशभर से हजारों श्रद्धालु ज्वालामुखी धाम पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर भारी संख्या में माता के दरबार में नतमस्तक हो रहे हैं। श्रद्धालुओं के यह जत्थे प्रतिदिन नवमी तक पूजा, हवन और यज्ञ में भाग लेंगे। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुजारी व न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि तीसरे नवरात्र पर माता चंद्रघंटा की पूजा विशेष रूप से की गई और हजारों श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

चैत्र नवरात्रि: ज्वालामुखी शक्तिपीठ में तीसरे दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 14:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चैत्र नवरात्रि: ज्वालामुखी शक्तिपीठ में तीसरे दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु #VaranasiLiveNews