कुरुक्षेत्र में 23 केंद्रों पर 4000 छात्रों ने दी 12वीं फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर करीब 4000 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। परीक्षा केंद्र पर सुबह नौ बजे से ही विद्यार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। केंद्रों पर प्रवेश, जांच और बैठने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की गई। परीक्षा साढ़े 10 बजे प्रारंभ हुई और दोपहर डेढ़ बजे समाप्त हुई। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की सूचना नहीं मिली, जिससे परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बार परीक्षा सीबीएसई के बदले हुए पैटर्न पर आयोजित की गई। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ-साथ वर्णनात्मक और व्यवहारिक जीवन से जुड़े प्रश्न शामिल थे। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर संतुलित था, हालांकि कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। अधिकांश विद्यार्थियों ने परीक्षा को अच्छा और पाठ्यक्रम आधारित बताया।
कुरुक्षेत्र में 23 केंद्रों पर 4000 छात्रों ने दी 12वीं फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 18, 2026, 19:58 IST
कुरुक्षेत्र में 23 केंद्रों पर 4000 छात्रों ने दी 12वीं फिजिकल एजुकेशन का एग्जाम #VaranasiLiveNews
