VIDEO: बहन के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहे भाई की कार की टक्कर से मौत
बलिया जिले के नगरा-बरौली मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह कार की चपेट में आने से सात वर्षीय आशीष गुप्ता की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया। तिरनई मौलाराय निवासी कन्हैया गुप्ता के सात वर्षीय इकलौते पुत्र आशीष गुप्ता अपनी बहन स्नेहा गुप्ता नौ वर्ष के साथ घर के सामने सड़क किनारे खड़ा होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहा था। तभी नगरा–बरौली मार्ग पर भीमपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशीष यूकेजी का छात्र था और उसकी बहन कक्षा चार में एक निजी विद्यालय में एक साथ पढ़ते थे। बहन के सामने भाई की दर्दनाक मौत को देखकर बेसुध पड़ी हुई है। वहीं पिता व मां का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जिसके बाद शोक सभा आयोजित कर विद्यालय बंद कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।
VIDEO: बहन के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहे भाई की कार की टक्कर से मौत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 17:37 IST
VIDEO: बहन के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रहे भाई की कार की टक्कर से मौत #VaranasiLiveNews
