VIDEO: गली में खून से लथपथ पड़ा मिला मधुमक्खी पालक का शव, हत्या का आरोप

एटा के गांव उज्जैपुर में शनिवार की सुबह गांव की गली में एक मधुमक्खी पालक का शव पड़ा मिला। परिजन ने दोस्तों पर घर से पार्टी के बहाने जबरन ले जाकर हत्या करके का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात के गांव उज्जैपुर निवासी मुकेश ने बताया कि भाई दिनेश कुमार (35) मधुमक्खी पालन का व्यापार करते थे। पिता अतर सिंह दिल्ली में रहकर एक एजेंसी पर नौकरी करते हैं। भाई को शुक्रवार की शाम गांव के ही दो युवक जो उसके दोस्त थे अपने साथ पार्टी करने की कहकर जबरन ले गए। रात लगभग 10 बजे तक इनको देखा गया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण रास्ते से गुजरे तो गली में दिनेश का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देखकर गांव के लोगों ने परिजन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि सुबह लगभग छह बजे सूचना मिली तो कोतवाली देहात पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास ही एक लकड़ी का टूटा हुआ गुटका पड़ा हुआ था। जानकारी मिलते ही एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसका चेहरा पूरी तरह से खून से सना हुआ है। घटना स्थल को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि पीछे से सिर पर वार किया गया है। मामले में परिजन ने साथ ले जाने वाले युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। कोतवाली देहात के साथ ही स्वाट और सर्विलांस टीमें लगातार मामले की छानबीन कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

VIDEO: गली में खून से लथपथ पड़ा मिला मधुमक्खी पालक का शव, हत्या का आरोप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 19:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: गली में खून से लथपथ पड़ा मिला मधुमक्खी पालक का शव, हत्या का आरोप #VaranasiLiveNews