बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवा यात्रा से सीमांत गांवों में राहत, 13,200 लोगों का हुआ परीक्षण
यूपी के बलरामपुर में नेपाल सीमा से सटे हरैया सतघरवा, पचपेड़वा और गैंसड़ी क्षेत्र के लगभग 20 गांवों में शुक्रवार को गुरु गोरखनाथ एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) की स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सुबह 9.00 बजे शुरू हुआ शिविर देर शाम तक चलता रहा। इसमें पिपरा दुर्गानगर, जनकपुर, नेवलगढ़, बघेलखंड, कन्हयीडीह और भोजपुरी थारू सहित अनेक गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन के दौरान करीब 13,200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पिपरा दुर्गानगर में शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ, जबकि ललिया क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सुबह से ही महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामान्य रोग, महिला स्वास्थ्य, बाल रोग और पुरानी बीमारियों की जांच की, वहीं स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों ने ब्लड प्रेशर और शुगर परीक्षण की जिम्मेदारी संभाली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही डॉक्टरों की सुविधा मिलना उनके लिए बड़ी राहत है।
बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवा यात्रा से सीमांत गांवों में राहत, 13,200 लोगों का हुआ परीक्षण #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 18:18 IST
बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवा यात्रा से सीमांत गांवों में राहत, 13,200 लोगों का हुआ परीक्षण #VaranasiLiveNews
