बहराइच में महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला, गांव में फैली दहशत

यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के भवानीपुर गांव के पास रविवार दोपहर में बकरियां चरा रही वृद्ध महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला। उसका शव जंगल से सटे गांव निवासी मुरली के खेत से मिला। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया गया कि भवानीपुर गांव निवासी कुवरिया (80) पत्नी इतवारी सुबह 11 बजे के करीब जंगल के किनारे स्थित चारागाह में बकरियां चराने के लिए गई थी। दोपहर 12:00 बजे के आसपास जंगल से निकले टस्कर हाथी ने उसे दौड़ा लिया। वृद्ध महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के खेतों से लोग दौड़ते तब तक हाथी ने हमला करके महिला को पैरों तले रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला के चेहरे और सीने में गंभीर चोट लगी थी। गांव के बाहर शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने टस्कर हाथी को देख हाका लगाना शुरू किया। लगभग 40 मिनट तक हाथी मौके पर खड़ा रहा। इसके बाद जंगल की ओर गया। महिला का क्षतविक्षत शव खेत में मिला। लग रहा था हाथी ने पहले दांत से कई हमले करके महिला को घायल किया, फिर पैरों से कुचला। मौके पर पहुंचे वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार, वाचर सुनील गौड़ ने घटनास्थल का मुआयना किया। सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा, चौकी इंचार्ज मंजेश कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव निवासी मुरली पुत्र राम किशुन के हल्दी के खेत में घुसकर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया था। इसके बाद महिला पर हमला कर उसे भी मार डाला।

बहराइच में महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला, गांव में फैली दहशत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 22, 2026, 14:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहराइच में महिला को हाथी ने पैरों से कुचलकर मार डाला, गांव में फैली दहशत #VaranasiLiveNews