अयोध्या में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले का आयोजन, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया उद्घाटन

अयोध्या में अवध इंटरनेशनल स्कूल परिसर में रविवार को श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेला 2.0 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न चिकित्सा काउंटरों का निरीक्षण कर मरीजों से संवाद किया और आयोजन की सराहना की। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध प्रांत व श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में एसजीपीजीआई, केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान सहित विभिन्न संस्थानों के करीब 200 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नि:शुल्क परामर्श, जांच व दवा वितरण शुरू किया। शिविर में ब्लड टेस्ट, ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित कई जांचें की गईं। नेत्र रोगियों को चश्मा वितरण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई।

अयोध्या में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले का आयोजन, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया उद्घाटन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य मेले का आयोजन, प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया उद्घाटन #VaranasiLiveNews