अयोध्या में क्रीड़ा भारती द्वारा रन फॉर राम का आयोजन

अयोध्या में रविवार को क्रीड़ा भारती द्वारा रन फॉर राम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम की नगरी में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य आस्था के साथ-साथ फिटनेस, अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ 14 कोसी परिक्रमा पथ पर संपन्न हुई। इसमें 42, 21, 10 और 3 किलोमीटर की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 42 किलोमीटर मैराथन में संत कबीर नगर के आलोक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सम्मानित किया। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा भी उपस्थित रहे।

अयोध्या में क्रीड़ा भारती द्वारा रन फॉर राम का आयोजन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में क्रीड़ा भारती द्वारा रन फॉर राम का आयोजन #VaranasiLiveNews