प्रयागराज माघ मेले में इस बार फाफामऊ की जगह अरैल में बनेंगे दो पांटून पुल
माघ मेले के लिए कुल नौ पांटून पुलों का निर्माण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दारागंज ओल्ड जीटी के पांटून पुल से इसकी शुरुआत हुई। कार्यदायी संस्था ने विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। इन सभी पांटून पुलों का निर्माण 31 दिसंबर तक पूरा होना है। इस बार फाफामऊ गंगा नदी पर पांटून पुल नहीं बनाए जाएंगे। पिछले साल प्रयागराज-लखनऊ यातायात के लिए फाफामऊ में दो पांटून पुल बने थे। अब इसके स्थान पर अरैल में पानी के बहाव को देखते हुए दो पांटून पुलों का निर्माण होगा। महावीर, त्रिवेणी, गंगोली शिवाला, ओल्ड जीटी, काली सड़क, नागवासुकी, भारद्वाज और दो अरैल में पुल बनेंगे।
प्रयागराज माघ मेले में इस बार फाफामऊ की जगह अरैल में बनेंगे दो पांटून पुल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 13:28 IST
प्रयागराज माघ मेले में इस बार फाफामऊ की जगह अरैल में बनेंगे दो पांटून पुल #VaranasiLiveNews
