वाराणसी: महापौर ने खुद भरी जनगणना की जानकारी, 16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना
देश की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना के तहत सोमवार को स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया का शुभारंभ हुआ। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सिगरा स्थित अपने आवास पर ऑनलाइन स्व-गणना कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर घर बैठे अपने परिवार का विवरण दर्ज करें। जनगणना के दौरान परिवार के प्रत्येक सदस्य से जुड़े 40 बिंदुओं पर जानकारी देनी होगी। 30 नवंबर तक घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना महापौर ने कहा कि नागरिकों को स्व-गणना के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना और परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण में किया जाएगा। ओटीपी सत्यापन के बाद भरना होगा फॉर्म अपर नगर आयुक्त बरखा सिंह ने बताया कि स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ओटीपी सत्यापन कर ऑनलाइन प्रश्नावली भरनी होगी। विवरण जमा होने के बाद 11 अंकों की विशिष्ट एसई-आईडी मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी है। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। इससे पहले दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सकेगा।
#CityStates #Varanasi #VaranasiCensus #DigitalCensus2026 #MayorAshokTiwari #MunicipalCorporation #OnlineCensus #Self-enumeration #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 13:32 IST
वाराणसी: महापौर ने खुद भरी जनगणना की जानकारी, 16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना #CityStates #Varanasi #VaranasiCensus #DigitalCensus2026 #MayorAshokTiwari #MunicipalCorporation #OnlineCensus #Self-enumeration #VaranasiLiveNews
