छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोनी विधायक ने हसनपुर थाने में किया हंगामा

रास्ते पर अतिक्रमण करने वाले लोगों के द्वारा महिलाओं से अश्लीलता के मामले ने तूल पकड़ लिया। गाजियाबाद के लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मोहल्ले के लोगों के साथ थाने पहुंचकर हंगामा किया। तीन दिन बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर रोष पर जताया गया। कहा कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करने की बात कही। नगर के रहरा रोड पर गोकुल धाम कालोनी के लिए रास्ता जाता है। इस रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर खोखा रख दिया था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जब भी अतिक्रमण हटाने के लिए कहते तब दबंग लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बहन- बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इसी को दो फरवरी की शाम को मोहल्ले की एक महिला के साथ बतदमीजी एवं छेड़छाड़ की गई थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की बजाय शिकायतकर्ताओं को ही धमकाना शुरू कर दिया। बुधवार को मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों पर पलायन एवं इच्छा मृत्यु लिखे पंपलेट भी चस्पा कर दिए। इसकी सूचना पर लोनी विधायक नंदकिशार गुर्जर पहुंच गए। पहले उन्होंने ईओ, एसडीएम व अन्य अधिकारियों से बात की। इसके बाद वह लोगों के साथ सीधे कोतवाली पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। कहा कि जबतक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती, तबतक थाने से नहीं जाऊंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस कर्मियों ने पीड़ितों को धमकाया, समझौते का प्रयास किया, ऐसा नहीं होना चाहिए। अतिक्रमणकारियों द्वारा बहन बेटियों के साथ बदतमीजी की गई है। उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को कोतवाली में बैठाकर चाय पिलाने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस कर्मियों ने पीड़ित के मोबाइल से वीडियो भी डिलीट करा दी। ये सही नहीं है। उन्होंने नगर पालिका के ईओ की कार्यशैली को पर सवाल उठाया। कहा कि हिंदू बहन बेटियों को मुस्लिम लड़के टारगेट कर रहे हैं। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोनी विधायक ने हसनपुर थाने में किया हंगामा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोनी विधायक ने हसनपुर थाने में किया हंगामा #VaranasiLiveNews