अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 90 मामलों में जब्त नशीला माल किया नष्ट
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 90 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को शुक्रवार को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में की गई। कमेटी के चेयरमैन रवींद्र पाल सिंह संधू, पीपीएस, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन के नेतृत्व में एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन गुरप्रताप सिंह सहोता और एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह की मौजूदगी में खन्ना पेपर मिल पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जब्त माल को बॉयलर में डालकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 1 किलो 291 ग्राम 74 मिलीग्राम हेरोइन, 400 नशीले कैप्सूल, 775 नशीली गोलियां, 26 ग्राम स्मैक, 64 किलो 50 ग्राम भूकी, 3 किलो 915 ग्राम नशीला पाउडर, 330 ग्राम भांग और 4 नशीले इंजेक्शन शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 90 मामलों में जब्त नशीला माल किया नष्ट #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 08:59 IST
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 90 मामलों में जब्त नशीला माल किया नष्ट #VaranasiLiveNews
