Shahjahanpur News: एडीएम ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण, लोगों को बांटे कंबल
शाहजहांपुर में एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने शनिवार रात रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल का वितरण किया। रात में एडीएम अपनी पत्नी सौम्या के साथ निकले और नगर निगम के कार्यालय के पास बने रैन बसेरे की स्थिति का जायजा लिया। वहां रहने वाले लोगों का हाल-चाल जाना और कंबल भेंट किया। एडीएम ने बीमार बुजुर्ग महिला से बातचीत कर उनकी हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन व उसके बाहर रोड, मंदिर के पास बुजुर्गों, दिव्यांगों को कंबल बांटे।
Shahjahanpur News: एडीएम ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण, लोगों को बांटे कंबल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 21, 2025, 14:35 IST
Shahjahanpur News: एडीएम ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण, लोगों को बांटे कंबल #VaranasiLiveNews
