अमृतसर में दो पक्षों में झड़प के बाद एक्टिवा फूंकी
अमृतसर के थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। झगड़े के दौरान एक युवक की एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष पहले आपस में दोस्त थे, लेकिन किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। झड़प में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हनी नामक युवक की एक्टिवा को आग लगाई गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि 17 से 18 वर्ष के चार युवकों ने पहले उनके भतीजे के साथ मारपीट की और बाद में वाहन जला दिया। परिवार का कहना है कि समझौते के बावजूद आरोपी युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और न्याय का भरोसा दिलाया है।
अमृतसर में दो पक्षों में झड़प के बाद एक्टिवा फूंकी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 11:09 IST
अमृतसर में दो पक्षों में झड़प के बाद एक्टिवा फूंकी #VaranasiLiveNews
