जोगिंद्रनगर में हादसा: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पोल से टकराया, तीन दुकानों को भारी नुकसान

जोगिंद्रनगर शहर में रविवार देर रात तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन के अनियंत्रित होकर लोहे के पोल से टकराने से तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना मंडी-पठानकोट हाईवे पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे दूरसंचार विभाग के लोहे के पोल से टकराने के बाद पास स्थित दुकानों में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास की तीन दुकानों को भारी क्षति पहुंची। इस हादसे में स्टेशनरी कारोबारी अक्षय सूद, करियाना कारोबारी सचिन बंटा और एक अन्य व्यापारी को हजारों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। गनीमत यह रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। स्थानीय पुलिस ने मौके का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

जोगिंद्रनगर में हादसा: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पोल से टकराया, तीन दुकानों को भारी नुकसान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जोगिंद्रनगर में हादसा: तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पोल से टकराया, तीन दुकानों को भारी नुकसान #VaranasiLiveNews