रेणुकाजी मेले में होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता, विजेता को 51 हजार और उपविजेता को मिलेंगी 31 हजार के साथ ट्राफी
अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले 20 से 24 नवंबर तक वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि मेले में दंगल के अलावा इस मर्तबा पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। पूर्व सैनिक संगठन रेणुकाजी, संगड़ाह इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। संगठन के संयोजक रणदीप शर्मा ने बताया कि रेणुकाजी मेला 19 से 24 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में वॉलीबॉल प्रतियोगिता 20 नवंबर से शुरू होगी। 24 नवंबर को सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का विजेता टीम को 51 हजार और ट्राफी जबकि उपविजेता को 31 हजार रुपये और ट्राफा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 32 टीमें शामिल होंगी। प्रत्येक दिन एक स्लॉट में आठ टीमों को बुलाया जाएगा। इनमें से एक टीम सेमिफाइनल के लिए चुनी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता हिमाचल व ग्रामीण स्तर पर होगी। यह प्रतियोगिता वन्य प्राणी विभाग कार्यालय के वॉलीबॉल मैदान में होगी। 16 नवबर तक प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
रेणुकाजी मेले में होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता, विजेता को 51 हजार और उपविजेता को मिलेंगी 31 हजार के साथ ट्राफी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 12:28 IST
रेणुकाजी मेले में होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता, विजेता को 51 हजार और उपविजेता को मिलेंगी 31 हजार के साथ ट्राफी #VaranasiLiveNews
