Jalandhar News: मदद के बहाने किसान से मोबाइल और सोने की चेन झपटी

तड़के 2:30 बजे वारदात, रास्ता पूछने के बहाने रोकी कार, दूसरे युवक ने दिया झपटमारी को अंजामसंवाद न्यूज एजेंसीपठानकोट। बहलोलपुर रोड पर वीरवार तड़के कार सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। सब्जी मंडी जा रहे गांव भोआ निवासी राजेश कुमार को मदद के बहाने रोककर उसका मोबाइल और सोने की चेन छीन ली। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।पीड़ित ने बताया कि वह तड़के करीब 2:30 बजे मूली की फसल लेकर ऑटो के पीछे मोटरसाइकिल पर पठानकोट सब्जी मंडी जा रहा था। बहलोलपुर मोड़ के पास लघुशंका के लिए रुका तो काले रंग की कार उसके पास आकर रुकी। चालक ने रास्ता पूछने के बहाने बात शुरू की। इसी दौरान दूसरे युवक ने उसकी जेब से मोबाइल और गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह के अनुसार पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

#SnatchedMobileAndGoldChainFromFarmerUnderThePretextOfHelp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 12:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalandhar News: मदद के बहाने किसान से मोबाइल और सोने की चेन झपटी #SnatchedMobileAndGoldChainFromFarmerUnderThePretextOfHelp #VaranasiLiveNews