फगवाड़ा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाया गया भव्य कार्यक्रम
फगवाड़ा के सुभाष नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम की ओर से महाशिवरात्रि का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परमात्मा शिव के अवतरण दिवस को कलियुग की घोर रात बताया गया, जब परमात्मा शिव स्वयं आकर ब्रह्म तन में प्रवेश करते हैं और आत्मा के 84 जन्मों का राज बताते हैं तथा मानव जीवन को सुंदर और श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर शिव जन्मोत्सव के रूप में केक काटा गया। सेंटर इंचार्ज बीके सुमन दीदी ने सभी उपस्थित अतिथियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिव को स्मृति में रखना और उनकी याद में रहना ही सच्ची पूजा है।
फगवाड़ा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाया गया भव्य कार्यक्रम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 10:09 IST
फगवाड़ा के ब्रह्माकुमारी आश्रम में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाया गया भव्य कार्यक्रम #VaranasiLiveNews
