Bareilly: एसआरएमएस ट्रस्ट के इंजीनियरिंग कॉलेजों का 25वां दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां

बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में रविवार को 25वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली के चेयरमैन प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी ने कहा कि भारत के युवाओं को नौकरी खोजने के बजाय देने वाला बनना चाहिए। ऐसा तब होगा, जब छात्र अपने व्यक्तित्व का विकास करेंगे। साथ ही राष्ट्र सेवा समाज सेवा के प्रति समर्पित रहेंगे। भारत का एक विकसित राष्ट्र और पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का सफर नवाचार, उद्यमिता और जोखिम उठाने की क्षमता की मांग करता है। विशिष्ट अतिथि स्पेस एप्लीकेशन सेंटर इसरो अहमदाबाद के हेड-एम्पलीफायर डिवीजन की साइंटिस्ट पूजा श्रीवास्तव ने किस तरह कर्म से सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है इसके लिए गुरु मंत्र दिया। उन्होंने इसरो के स्वदेशी तकनीक पर आधारित नाविक सैटेलाइट सिस्टम के बारे में बताया जो कि इस समय देश की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अध्यक्षता करते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉ. जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि सकारात्मक व्यवहार के साथ प्रतिबद्ध होकर कोई व्यक्ति यदि अपनी सारी ऊर्जा को किसी लक्ष्य के लिए समर्पित कर दे तो वह किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने खुद के साथ राष्ट्र और समाज को समृद्ध करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बीटेक, बीफार्मा, एम फार्म, एमटेक, एमबीए, एमसीए (श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी बरेली, श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च बरेली), एमबीए (श्रीराम मूर्ति स्मारक आईबीएस, उन्नाव), बीए-एलएलबी (लॉ कॉलेज, बरेली) पाठ्यक्रमों में सत्र 2024-2025 में उत्तीर्ण 305 छात्र-छात्राओं को उपाधियां, प्रशस्ति-पत्र एवं पदक वितरित किए गए।

Bareilly: एसआरएमएस ट्रस्ट के इंजीनियरिंग कॉलेजों का 25वां दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bareilly: एसआरएमएस ट्रस्ट के इंजीनियरिंग कॉलेजों का 25वां दीक्षांत समारोह, विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां #VaranasiLiveNews