UP: वाराणसी में मेयर ने दिए निर्देश, दाखिल-खारिज में देरी और अनियमितता पर नपेंगे कर्मचारी; अंतिम चेतावनी दी
Nagar Nigam Varanasi: जनहित के कार्यों में हीलाहवाली की शिकायतों को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने गंभीरता से लिया। शनिवार को सिगरा में स्मार्ट सिटी सभागार में हुई नगर निगम के कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मेयर ने दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में हो रही देरी और अवैध वसूली की शिकायतों पर सख्त चेतावनी दी। कहा कि जनहित के कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 45 दिनों में दाखिल-खारिज का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित पटल के कर्मचारी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी (एनएसए ) सुरेंद्र कुमार चौधरी को कार्यप्रणाली सुधारने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। कहा कि जनता को परेशान करने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली बदल लें नहीं तो बाहर जाने को तैयार रहे।
#CityStates #Varanasi #MayorAshokTiwari #NagarNigamVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 22:21 IST
UP: वाराणसी में मेयर ने दिए निर्देश, दाखिल-खारिज में देरी और अनियमितता पर नपेंगे कर्मचारी; अंतिम चेतावनी दी #CityStates #Varanasi #MayorAshokTiwari #NagarNigamVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews
