उत्तराखंड कांग्रेस: दावेदारी का दम परखने के लिए सर्वे शुरू, जिताऊ प्रत्याशी को लेकर लिया जा रहा फीडबैक
पिछले 10 साल से सत्ता के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस इस बार टिकट आवंटन को लेकर गंभीर व सतर्क दिखाई दे रही है। टिकट के लिए प्रत्येक सीट पर दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है लेकिन नेताओं की दावेदारी में कितना दम है, कांग्रेस हाईकमान के सामने इसकी तस्वीर सर्वे रिपोर्ट से आएगी। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। इस बार राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अलग-अलग सर्वे कराए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा सीट में दावेदारों और जिताऊ प्रत्याशी को लेकर फीडबैक लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। पार्टी की ओर से सर्वे में हर वर्ग से प्रत्याशी को लेकर सुझाव ले रही है। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि वर्तमान विधायकों का टिकट एक तरह से तय है। पार्टी इसमें किसी तरह का बदलाव करने के मूड में नहीं है। जिन सीटों पर पिछले कई चुनावों से पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है वहां, और पार्टी के टिकट पर पिछले दो से तीन चुनाव हारने वाले नेताओं की जगह पार्टी नए चेहरों पर दांव लगा सकती है। हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता भी चुनाव लड़ने के लिए जातीय, क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर मुफीद सीट तलाशने में जुटे हैं। तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व में आगामी चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है। दीपा दास मुंशी की अध्यक्षता में बनी कमेटी में अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया शामिल हैं। स्क्रीनिंग कमेटी भी प्रत्येक विधानसभा सीट में टिकट के आवेदनों को स्क्रूटनी करने के बाद हाईकमान को भेजेगी। .ये भी पढ़ेंगूलर बस हादसा: चार बचाव एजेंसियां, एक मिशन और ऐसे बचा लीं 26 जानें, पत्थरों और डिवाइडर के नीचे दबे थे लोग पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के चुनाव को लेकर गंभीर है। टिकट आवंटन के लिए पार्टी की ओर से सर्वे कराया जा रहा है। टिकट की दावेदारी करना प्रत्येक कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन प्रत्याशी पर हाईकमान ही निर्णय लेगा। -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandCongress #Congress #AssemblyElections #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 18, 2026, 02:34 IST
उत्तराखंड कांग्रेस: दावेदारी का दम परखने के लिए सर्वे शुरू, जिताऊ प्रत्याशी को लेकर लिया जा रहा फीडबैक #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandCongress #Congress #AssemblyElections #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
