दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय: जेसीसीजे का सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां पर विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12:20 से 1:20 बजे तक आमसभा लेंगे। दोपहर 2:40 बजे बलरामपुर जिले के जशवंतपुर में लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे। शाम 4:30 बजे जशपुर जिले के बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे। जेसीसीजे का खराब सफाई व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) युवा प्रकोष्ठ की ओर से रायपुर में खराब सफाई व्यवस्था और कचरे के ढेर को लेकर 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी रायपुर को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन शहर के अनेक इलाकों में कचरे के ढेर और गंदगी चिंताजनक है। महिला आयोग की जनसुनवाई 28 एवं 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की ओर से महिलाओं से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई के लिए 28 और 29 अक्टूबर को रायपुर में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष ममता साहू के नेतृत्व में आयोग के अन्य सदस्य भी सुनवाई में शामिल होंगे। जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखने का अवसर देना और उन्हें तुरंत न्याय दिलाने की दिशा में पहल करना है। छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट, कई स्कूलों में छुट्टी बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 27 एवं 28 अक्टूबर को प्रदेश के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने संबंधित जिलों में सतर्कता बढ़ाने और आवश्यक एहतियाती उपाय तय करने के निर्देश दिए हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर दंतेवाड़ा, बीजापुर, बालोद, कांकेर और राजनांदगांव जिलों में कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने 28 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किये हैं। बिजली बंद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में बिजली कंपनी ने निर्माण और रखरखाव कार्य के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है। 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में बुधवार को न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटंस के बीच पहला मुकाबला होगा। दूसरा मुकाबला राजधानी रॉयल्स और बैलाडीला बुल्स के बीच होगा। मंगलवार को हुए मैच में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स ने राजधानी रॉयल्स को 4-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की। वहीं न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चैंपियंस के बीच मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने के कारण न्यायधानी नाइट्स ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
#CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhMorningNews #CgMorningNews #RaipurMorningNews #BilaspueMorningNews #DurgMorningNews #BastarMorningNews #AmbikapurMorningNews #KorbaMorningNews #CmVishnuDeoSai #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 06:43 IST
दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय: जेसीसीजे का सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? #CityStates #Chhattisgarh #Raipur #ChhattisgarhMorningNews #CgMorningNews #RaipurMorningNews #BilaspueMorningNews #DurgMorningNews #BastarMorningNews #AmbikapurMorningNews #KorbaMorningNews #CmVishnuDeoSai #VaranasiLiveNews
