Meerut News: 25 केंद्रों पर आज होगी यूपीपीएससी एलटी ग्रेड कंप्यूटर परीक्षा

- 11,616 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सीसीटीवी से होगी निगरानीसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) कंप्यूटर परीक्षा रविवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक चलेगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले के केंद्रों पर 11,616 अभ्यर्थी भाग लेंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह आठ बजे से शुरू होगा लेकिन 8:45 बजे प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश से पहले हर अभ्यर्थी की मूल पहचान पत्र जांच, हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से तलाशी और आईरिश बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी है।इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो और आईडी प्रूफ की मूल व छायाप्रति भी साथ रखनी होगी। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या कोई भी संदिग्ध वस्तु लाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला पुलिसकर्मी ही करेंगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 24 अभ्यर्थियों की सीटिंग व्यवस्था रहेगी और दो निरीक्षक तैनात किए जाएंगे।

#UPPSCLTGradeComputerExamToBeHeldTodayAt25Centers #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: 25 केंद्रों पर आज होगी यूपीपीएससी एलटी ग्रेड कंप्यूटर परीक्षा #UPPSCLTGradeComputerExamToBeHeldTodayAt25Centers #VaranasiLiveNews