UP: लगातार तीसरे दिन बांदा सबसे गर्म, दोपहर 12 से 4 बजे तक काम नहीं करेंगे मजदूर; यूपी में आज से राहत के आसार

देशभर में गर्मी लगातार तेज होती जा रही है और कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में अप्रैल महीने के अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। इसके अलावा प्रयागराज में पारा 45.5 डिग्री और वाराणसी में 45 डिग्री दर्ज किया है। महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 46.9 डिग्री को पार कर गया जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू और गर्म रातों की चेतावनी जारी की है। पिछले तीन दिनों की बात करें तो दुनिया के 100 सबसे अधिक गर्म शहरों में 98 अभी भारत में हैं।

#CityStates #Banda #Kanpur #UttarPradesh #UpWeather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: लगातार तीसरे दिन बांदा सबसे गर्म, दोपहर 12 से 4 बजे तक काम नहीं करेंगे मजदूर; यूपी में आज से राहत के आसार #CityStates #Banda #Kanpur #UttarPradesh #UpWeather #VaranasiLiveNews