UP: प्रचंड गर्मी में उबल रहा है प्रदेश, देश के सबसे गर्म जिलों में ये जिले यूपी के; कल से मौसम लेगा यू-टर्न
तापमान ने शनिवार को नया रिकॉर्ड बनाया। पूरे देश में बांदा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया जहां अप्रैल के महीने में अब तक के सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री की बराबरी हुई। इससे पहले अप्रैल के महीने में वर्ष 2022 में बांदा में ही 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। राजस्थान के बाड़मेर का तापमान 45.7 डिग्री और विदर्भ के अमरावती में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। देश में चौथे स्थान पर प्रयागराज रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और 45 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी देश में पांचवें स्थान पर रहा। प्रदेश में तेज धूप, गर्मी और लू ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ज्यादातर जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है और शुष्क पछुआ हवाएं भी अपना असर दिखा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन और इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 28 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में 3-5 डिग्री की कमी आने से राहत मिल सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क मौसम के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने या पार होने के आसार बने हुए हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को प्रयागराज में तापमान 45 डिग्री पार कर गया था। शनिवार को बांदा में अप्रैल माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले भी बांदा में ही अप्रैल 2022 में इतना ही तापमान दर्ज किया गया था।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 03:51 IST
UP: प्रचंड गर्मी में उबल रहा है प्रदेश, देश के सबसे गर्म जिलों में ये जिले यूपी के; कल से मौसम लेगा यू-टर्न #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews
