यूपी एमएलसी चुनाव: शर्मा गुट के बाद इन्होंने लगातार दूसरी बार जीतकर रचा इतिहास, बीच में ही कैंप छोड़ गए विरोधी
बरेली में चौथे चरण की मतगणना के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो की जीत लगभग तय हो गई तो विरोधी किनारे हो गए। आखिरी चरण की मतगणना से पहले ही जोश से लबरेज ढिल्लो के समर्थकों ने अंदर जाकर उन्हें फूलमालाएं पहनाने का प्रयास किया, हालांकि ढिल्लो से इससे इन्कार कर दिया। निर्णय होने के बाद भी फूलमाला व मिठाई स्वीकार की। मतगणना स्थल पर रात दस बजे के बाद का नजारा काफी हद तक चुनाव परिणाम की पटकथा लिख चुका था। लगातार पिछड़ते जा रहे सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी थीं। उनके अलावा कई अन्य प्रत्याशी भी निराशा के गर्त में डूब चुके थे।
#CityStates #Election #Bareilly #UttarPradesh #MlcElections #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 09:02 IST
यूपी एमएलसी चुनाव: शर्मा गुट के बाद इन्होंने लगातार दूसरी बार जीतकर रचा इतिहास, बीच में ही कैंप छोड़ गए विरोधी #CityStates #Election #Bareilly #UttarPradesh #MlcElections #VaranasiLiveNews
