यूपी: गलत बिजली बिल पर बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता अमौसी हटाए गए; उपभोक्ता ने की थी शिकायत

गलत बिजली बिल की समस्या का समाधान न करने और लापरवाही बरतने के आरोप में अमौसी जोन के अधिशासी अभियंता (बिलिंग) अवनीश कुमार को पद से हटा दिया गया है। बुधवार को मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने उन्हें कलेक्शन इकाई से हटाकर मुख्यालय में निदेशक (कार्मिक एवं प्रबंधन) से संबद्ध करने का आदेश जारी किया। बीते दिनों ऊर्जा मंत्री के आवास पर आयोजित जनसुनवाई में एक उपभोक्ता ने शिकायत की थी कि अधिशासी अभियंता उसका 25 हजार रुपये का गलत बिजली बिल सही नहीं कर रहे। इस पर मंत्री ने तत्काल यूपी पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल को जांच करने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अध्यक्ष के कड़े रुख के बाद अवनीश कुमार के निलंबन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन कथित ऊपरी सिफारिश के चलते फिलहाल उन्हें केवल स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह अब मुख्यालय में तैनात पंकज सिंह को अमौसी जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अवनीश कुमार पहले से ही शक्ति भवन स्तर पर एक बड़े मामले की जांच के घेरे में हैं और लखनऊ में भी दो अन्य विवादों से उनका नाम जुड़ा रहा है।

#CityStates #Lucknow #UpPowerNews #WrongElectricityBill #AmousiAeTransfer #EnergyMinisterComplaint #BillingOfficerAction #LucknowElectricityUpdate #PowerCorporationAction #AvneeshKumarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: गलत बिजली बिल पर बड़ी कार्रवाई, अधिशासी अभियंता अमौसी हटाए गए; उपभोक्ता ने की थी शिकायत #CityStates #Lucknow #UpPowerNews #WrongElectricityBill #AmousiAeTransfer #EnergyMinisterComplaint #BillingOfficerAction #LucknowElectricityUpdate #PowerCorporationAction #AvneeshKumarNews #VaranasiLiveNews