यूपी में अपर जिला जज पर हमला: कार में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश; हमलावरों ने की एडीजे, पिता और गनर से मारपीट
आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा पर हमला बोला गया। उनकी कार में बाइक की टक्कर लगने के बाद समझाने पर युवक ने अपने 30-40 साथियों को बुला लिया। न्यायिक अधिकारी, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की। जान से मारने और कार में आग लगाने की कोशिश की। न्यायिक अधिकारी ने परिवार सहित किसी तरह कार ले जाकर अपनी बचाई। मुख्य आरोपी ने कार का शीशा तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने भूपेंद्र और 30-40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी के अनुसार, घटना 24 अक्तूबर की है।
#CityStates #Agra #UttarPradesh #UpJudgeAttack #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 05:40 IST
यूपी में अपर जिला जज पर हमला: कार में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश; हमलावरों ने की एडीजे, पिता और गनर से मारपीट #CityStates #Agra #UttarPradesh #UpJudgeAttack #VaranasiLiveNews
