UP: सात फेरे से पहले दिल्ली वाली प्रेमिका की एंट्री, बोली- मुझे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा; इंसाफ दिलाओ साहब

प्रेमी के छोड़कर आने और उसकी शादी तय होने की जानकारी पर दिल्ली की रहने वाली प्रेमिका अमेठी आ गई। प्रेमी पर शादी का प्रलोभन देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शादी रुकवाने की मांग पुलिस अफसरों से कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, युवती मूल रूप से बहराइच की रहने वाली है। दिल्ली में एक शॉपिंग मॉल में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात अमेठी के एक युवक से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का प्रलोभन देकर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। बोली- मैं दो बार गर्भवती हुई इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। युवती का यह भी आरोप है कि युवक ने उसके आधार कार्ड में पति के नाम के रूप में अपना नाम दर्ज कराया। कुछ समय बाद युवक उसे दिल्ली में छोड़कर अपने गांव लौट आया और अब दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। युवती के अनुसार युवक की शादी 2 मई को तय है। प्रेमी के घर तीन दिन तक रुकी शादी की जानकारी मिलने पर युवती अमेठी पहुंच गई और युवक के घर पर तीन दिन तक रुकी रही। आरोप है कि बाद में युवक के परिजनों ने उसे घर से भगा दिया। इसके बाद युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया और वापस लौटने की सलाह दी गई। हालांकि युवती अपनी मांग पर अड़ी हुई है। उसका कहना है कि युवक उसके साथ संबंध बनाने के बाद दूसरी शादी नहीं कर सकता। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Amethi #LoveAffair #MarriageDispute #AmethiNews #DelhiGirl #PoliceComplaint #WeddingStopped #RelationshipFraud #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 10:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: सात फेरे से पहले दिल्ली वाली प्रेमिका की एंट्री, बोली- मुझे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा; इंसाफ दिलाओ साहब #CityStates #Amethi #LoveAffair #MarriageDispute #AmethiNews #DelhiGirl #PoliceComplaint #WeddingStopped #RelationshipFraud #VaranasiLiveNews