UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती का नया दौर, 20 केंद्रों पर जैमर, 923 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए। पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत 20 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए। ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की नकल पर रोक लगाई जा सके। वहीं इन जैमर की जानकारी स्कूल संचालकों तक को नहीं होने दी गई। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के केंद्रों पर प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्रों के रिजर्व सेट की व्यवस्था की गई। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिये ऑनलाइन अंक अपलोडिंग लागू की गई। उत्तर पुस्तिकाओं में भी बदलाव करते हुए इस बार ए-4 आकार की कॉपियों का प्रयोग किया गया। इसके हर पृष्ठ पर बोर्ड का लोगो और सूक्ष्म अंकन के साथ मार्जिन लाइन छपी थी। जिससे छेड़छाड़ की संभावना कम हो सके।

#CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #UpBoard10thResult #UpBoard12thResult #Upmsp10thResult #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Board : यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती का नया दौर, 20 केंद्रों पर जैमर, 923 केंद्रों पर कड़ी निगरानी #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #UpBoard10thResult #UpBoard12thResult #Upmsp10thResult #VaranasiLiveNews