Meerut News: स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने घोषित की 186 केंद्रों की सूची, 29 मई तक संपन्न होंगी परीक्षाएंसंवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) और अन्य पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर सत्र-जून 2026 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए 186 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं जिनकी विस्तृत सूची भी जारी कर दी गई है।इस परीक्षा कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत आने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ-साथ पारंपरिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य के अनुसार प्रश्न पत्रों का स्वरूप सेमेस्टर के आधार पर अलग-अलग होगा। द्वितीय सेमेस्टर में पूर्व छात्र (एक्स) और श्रेणी सुधार (बैक पेपर) के परीक्षार्थियों के लिए केवल दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पत्र होंगे। चतुर्थ सेमेस्टर में मुख्य परीक्षा, पूर्व छात्र और श्रेणी सुधार के परीक्षार्थियों के लिए भी दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पत्र रहेंगे। छठे सेमेस्टर में मुख्य परीक्षा के लिए बहुविकल्पीय (एमसीक्यू) प्रश्न पत्र होंगे जबकि पूर्व छात्र और श्रेणी सुधार के परीक्षार्थियों के लिए दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश लेने वाले सत्र 2025-26 के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।परीक्षा की समय-सारणीविश्वविद्यालय की यह परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होकर 29 मई तक निरंतर चलेंगी। परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 10 से दोपहर 1:00 बजे तक जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2 से सायं 5 बजे तक होगी। वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं 8 अप्रैल सेविश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत संचालित होने वाले व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षा-2026 और श्रेणी सुधार परीक्षा-2025 के लिए भी केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। यह परीक्षाएं 8 अप्रैल से शुरू होंगी। वार्षिक प्रणाली के विद्यार्थी अपने संबंधित महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकते हैं।इन पाठ्यक्रमों की होंगी परीक्षाएंस्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी-कृषि, एमएससी गृह विज्ञान)।विधि स्नातक (तीन वर्षीय), विधि स्नातकोत्तर (एलएलएम)।बीएससी-कृषि, बीएससी-कृषि (प्रतिष्ठा), और सभी प्रतिष्ठा पाठ्यक्रम।बीएससी गृह विज्ञान एवं नैदानिक पोषण और आहार विज्ञान।

#UndergraduateAndPostgraduateEvenSemesterExaminationsFromApril11 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 03, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से #UndergraduateAndPostgraduateEvenSemesterExaminationsFromApril11 #VaranasiLiveNews