Panipat News: बबैल सड़क पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की माैत
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पल्हेड़ी से बबैल सड़क पर बुधवार देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बबैल गांव के इकलौते चाचा गुनित (14) व भतीजे विनीत उर्फ वंशु (8) की मौत हो गई। दोनों परिवार में लड़की शादी की बान की रस्म के दौरान मोटरसाइकिल पर पल्हेडी गांव की तरफ से बबैल आ रहे थे। इकलौते बेटे समेत परिवार में दो की मौत होने पर शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। बबैल गांव के रामकरण ने बताया कि उनके परिवार में तीन दिन बाद लड़की की शादी है। परिवार में बुधवार को लड़की के बान देने की रस्म चल रही थी। साहब सिंह के इकलौते बेटे गुनित अपने भतीजे विनीत उर्फ वंशु को बुधवार शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल पर लेकर पल्हेड़ी गांव की तरफ चले गए। गुनित मोटरसाइकिल चला रहा था। पल्हेड़ी-बबैल रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल का टक्कर मार दी। वे दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और घायलों को अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। परिजनों ने बान की रस्म को बंद कर दिया और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
#UncleAndNephewRidingABikeDied #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 03:53 IST
Panipat News: बबैल सड़क पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की माैत #UncleAndNephewRidingABikeDied #VaranasiLiveNews
