Kullu News: डोभा-शमशी सिंचाई कूहल में दो लाख से बहेगा पानी

कुल्लू। पांच वर्ष से बंद पड़ी मौहल क्षेत्र से सटी डोभा-शमशी सिंचाई कूहल को फिर से बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग ने कवायद तेज कर दी है। विभाग ने कूहल की मरम्मत और सफाई कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस कार्य पर करीब दो लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।लंबे समय से कूहल में जमी गाद (सिल्ट) के कारण जल प्रवाह बाधित हो गया है। इससे मौहल, गदौरी और शमशी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। अब गाद हटाकर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जाएगा, ताकि खेतों तक पानी पहुंच सके।स्थानीय किसान रामदयाल, कालू राम, डुगले राम और प्यारे लाल ने बताया कि कूहल के बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ पानी की जरूरत और बढ़ जाएगी। उन्होंने मांग की है कि गर्मियों की शुरुआत से पहले कूहल को दुरुस्त किया जाए, ताकि फसलें सूखने से बच सकें।परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने और कृषि उत्पादन में सुधार की उम्मीद है। जल शक्ति विभाग ने इस कार्य को दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित निरूपा ने बताया कि कूहल की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर आवंटित होते ही सफाई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

#TwoLakhRupeesOfWaterWillFlowInDobha-ShamshiIrrigationCanal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 05, 2026, 23:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: डोभा-शमशी सिंचाई कूहल में दो लाख से बहेगा पानी #TwoLakhRupeesOfWaterWillFlowInDobha-ShamshiIrrigationCanal #VaranasiLiveNews