Sant Kabir Nagar News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

शनिचरा-धनघटा बाजार मार्ग पर हुआ हादसा धनघटा। शनिचरा-धनघटा बाजार मार्ग पर धनघटा स्थित स्टेट बैंक के सामने तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार काे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे दो लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी हैंसर बाजार ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिचरा बाजार से तेज रफ्तार टेंपो धनघटा चौराहे की तरफ जा रहा था। इस बीच भारतीय स्टेट बैंक के सामने से जा रही बाइक में टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठे दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनकी पहचान ग्राम मुठही खुर्द निवासी जितेंद्र (25) पुत्र सुखराम बरई, मुकेश (25) पुत्र राम मूरत के रूप में हुई। दूसरी तरफ घटना के बाद भाग रहे टैंपो को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीएचसी हैंसर में घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

#TwoBikeRidersInjuredInCollisionWithTempo #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 06, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sant Kabir Nagar News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल #TwoBikeRidersInjuredInCollisionWithTempo #VaranasiLiveNews