छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता की मारपीट में चार साल के मासूम बेटे की मौत; जेल भेजा गया आरोपी
छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा अनुभाग के ग्राम ढाड़ोरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद और शराब के नशे में की गई मारपीट एक मासूम की मौत का कारण बन गई। आरोपी पिता ने लाठी से वार किया, जिसकी चपेट में आकर उसके चार वर्षीय बेटे यशवंत उर्फ यीशु की मौत हो गई। 25 मार्च को हुआ था घर में विवाद जानकारी के मुताबिक, बीते 25 मार्च को लखन सिंह घोषी ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सहोदर और बेटे के साथ मारपीट की। इसी दौरान लाठी का वार मासूम यशवंत को लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए बमनौरा अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने टीकमगढ़ रेफर किया। हालांकि, परिजन बच्चे को सीधे सागर मेडिकल कॉलेज ले गए। कुछ दिनों बाद सागर से भोपाल रेफर किया गया सागर में चार-पांच दिन इलाज हुआ। इसके बाद भी बच्चे की हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल में उपचार के दौरान बीते दिन मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ये भी पढ़ें-Indore Road Accident: देवगुराड़िया के पास सड़क हादसे में चार की मौत, आठ घायल; मिनी ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के निर्देशन में थाना बमनौरा प्रभारी शिशिर तिवारी और रामटोरिया चौकी प्रभारी दौलत सिंह ने टीम के साथ जांच शुरू की। आरोपी के खिलाफ उसकी भाभी चंदा घोषी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आरोपी लखन सिंह को महज दो दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और नशे के दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है, जिसमें एक मासूम की जिंदगी चली गई।
#CityStates #Chhatarpur #MadhyaPradesh #BadaMalhara #DomesticDispute #DeathOfChild #AttackOnFather #CrimeInMadhyaPradesh #FamilyViolence #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 08:52 IST
छतरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता की मारपीट में चार साल के मासूम बेटे की मौत; जेल भेजा गया आरोपी #CityStates #Chhatarpur #MadhyaPradesh #BadaMalhara #DomesticDispute #DeathOfChild #AttackOnFather #CrimeInMadhyaPradesh #FamilyViolence #VaranasiLiveNews
