सुर्खियां: यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा का दबदबा; चक्रवात अर्नब का कहर जारी; एग्जिट पोल में नेतन्याहू को झटका
आज बुधवार, 28 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। जहां उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि वाराणसी में सपा ने बाजी मारी। कई सीटों पर अभी मतगणना जारी है। उधर, चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी है। ऊंची समुद्री लहरों के बीच कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस्राइल के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को झटका लगता दिख रहा है, लेकिन विरोधी दल भी बहुमत से दूर हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया। उत्तर प्रदेश में श्रमिकों को दिवाली से पहले राहत मिली है। राज्य में न्यूनतम मजदूरी के साथ महंगाई भत्ते की नई दरें लागू कर दी गई हैं। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में
#IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 02:10 IST
सुर्खियां: यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा का दबदबा; चक्रवात अर्नब का कहर जारी; एग्जिट पोल में नेतन्याहू को झटका #IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews
