प्रतापगढ़ : प्रेम प्रसंग में मुखबिरी बनी हत्या की वजह, शराब पिलाकर घोंटा गला
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका के परिजनों को प्रेम संबंध की जानकारी देने से नाराज युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर बृजेंद्र सिंह (24) की हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को गांव के पास मिट्टी के गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव और हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चेयरगढ़ निवासी नीरज सिंह (24) पुत्र बलवंत सिंह गांव की एक युवती से प्रेम करता था। एक दिन नीरज और युवती गांव के किनारे खेत में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गांव का बृजेंद्र सिंह (24) पुत्र जय सिंह वहां से फसल काटने जा रहा था। उसने दोनों को साथ बातचीत करते देख लिया। इसके बाद बृजेंद्र ने युवती के घर जाकर उसके पिता को प्रेम प्रसंग की जानकारी दे दी। इस पर युवती के पिता ने बेटी के नीरज से मिलने पर पाबंदी लगा दी। इस बात से नाराज नीरज ने 27 अक्तूबर 2026 को पड़ोसी गांव के साहिल सरोज के साथ मिलकर बृजेंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची। योजना के तहत नीरज ने बृजेंद्र को बुलाया और उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में रस्सी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
#Crime #Pratapgarh #प्रतापगढ़क्राइम #संग्रामगढ़थाना #प्रेमप्रसंगहत्याकांड #बृजेंद्रसिंह #नीरजसिंह #साहिलसरोज #यूपीक्राइमन्यूज #प्रतापगढ़पुलिस #हत्याकाखुलासा #PratapgarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 10:24 IST
प्रतापगढ़ : प्रेम प्रसंग में मुखबिरी बनी हत्या की वजह, शराब पिलाकर घोंटा गला #Crime #Pratapgarh #प्रतापगढ़क्राइम #संग्रामगढ़थाना #प्रेमप्रसंगहत्याकांड #बृजेंद्रसिंह #नीरजसिंह #साहिलसरोज #यूपीक्राइमन्यूज #प्रतापगढ़पुलिस #हत्याकाखुलासा #PratapgarhNews #VaranasiLiveNews
